अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में चल रहे बी.फार्मेसी पाठ्यक्रम को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता मिल गई है। कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने बताया कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करना है। इस पाठ्यक्रम को मान्यता मिलना हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को हर तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएं। विभागाध्यक्ष डॉ. डीपी गोयल एवं कुलसचिव डॉ. मदनलाल ने इसके लिए सभी को बधाई दी।