फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीएमई में 800 चिकित्सक पहुंचे

Mon, 10 Nov 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
59...वैश्य संस्थान ऑडिटोरियम रोहतक में आयोजित क्रेडिट पॉइंट सीएमई में चिकित्सकों को संबो​धित कर - फोटो : katra news
विज्ञापन
रोहतक। नीमा हरियाणा की तरफ से वैश्य संस्थान ऑडिटोरियम रोहतक में क्रेडिट पॉइंट सीएमई का आयोजन किया गया। केंद्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय कमीशन के दिशा-निर्देशानुसार राज्य के सभी पंजीकृत बीएएमएस डॉक्टरों के क्रेडिट पॉइंट के लिए की गई। यह सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश से 800 चिकित्सकों ने भाग लिया। इस दौरान नीमा हरियाणा के प्रधान डॉ. विश्वजीत सिंह फोगाट ने बताया कि चिकित्सकों को उनकी चिकित्सा पद्धति में होने वाली नई खोज से अवगत कराया जाएगा ताकि मरीजों को सीधा लाभ मिल सके। इसमें कमिश्नर पुलिस झज्जर आईपीएस डॉ.राजश्री सिंह, श्रीकृष्ण आयुष कॉलेज कुरुक्षेत्र के प्रिसिंपल डॉ. आशीष मेहता मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इसमें आयुष विभाग हरियां की उप निदेशक डॉ. सुषमा नैन, नीमा हरियाणा के संरक्षक डॉ. सुधेश मोहन कौशिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें