फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 चिकित्सक समेत 8 कोरोना संक्रमित मिले, 4 केस पीजीआई से

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर पीजीआई का रुख कर लिया है। वीरवार को संस्थान के तीन चिकित्सकों समेत आठ संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से चार केस पीजीआई के हैं। जबकि तीन चिकित्सकों में दो पीजीआई व एक सिविल अस्पताल की महिला चिकित्सक है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में वीरवार को आठ संक्रमित मरीज मिले। जबकि 15 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। इसके साथ जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 47 रह गई है। इनमें से एक मरीज पीजीआई में भर्ती है। शेष सभी 46 को घरों में एकांतवास में उपचार दिया जा रहा है। विभाग ने वीरवार को 268 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 156 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। महामारी की संक्रमण दर 0.02 प्रतिशत व सुधार की दर 98 प्रतिशत रही। विभाग के टीकाकरण अभियान के तहत लोगों को वैक्सीन की डोज देकर महामारी से सुरक्षा का कवच मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें