महम। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के जेई का मोबाइल हैक कर 78 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस को दी शिकायत में बबलू निवासी बहलबा ने बताया कि वह महम बिजली वितरण निगम में जेई हैं। 2 जून को शाम 5 बजे अचानक उसका मोबाइल हैक हो गया। वह अपने आप आप अपडेट होने लगा। 20 मिनट बाद अपने आप नॉर्मल हो गया। उन्होंंने बैलेंस चेक किया तो दो बार में 78 हजार रुपए की ट्रांजेक्शन मिली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद