नशे की 880 गोलियों सहित दो युवक पकड़े
कालांवाली। रात्रि गश्त के दौरान कालांवाली पुलिस ने दो स्थानों से नशीली गोलियों सहित दो युवकों को काबू किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान जगतार सिंह उर्फ तारा सिंघपुरा, जबकि दूसरे ने नरेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 12 गुरुद्वारा मोहल्ला मंडी कालांवाली के रूप में हुई है। पहले मामले में कालांवाली पुलिस सिंघपुरा रोड पर गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को जगतार सिंह आता दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली तो युवक के पास लिफाफे से 10 पत्ते यानी 100 गोलियां ट्रामाडोल बरामद हुई। दूसरे मामले में ओढां से कालांवाली रोड पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार नरेश कुमार को शक के आधार पर रोका। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके बाइक के आगे बंधे काले लिफाफे से पुलिस को 78 पत्ते नशीली गोलियों के बरामद हुए। पुलिस ने गोलियों व युवक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी चरणजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान काबू किया है। दोनों के कब्जे से पुलिस ने 880 नशे की गोलियां बरामद की है।