ट्रेन रोकने से संबंधित खबर में वर्जन
ट्रेन रोकने वाले अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, पानीपत पैसेंजर भी हुई प्रभावित
आरपीएफ एसएचओ राकेश झा ने बताया कि घिलौड़ में ट्रेन रोककर रेल यातायात ठप करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। करीब एक घंटे तक ट्रेन को ग्रामीणों ने रोके रखा। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। इसके अलावा पानीपत पैसेंजर भी देरी से रेलवे स्टेशनों पर पहुंची।
--
पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने ट्रेन को रोक लिया था। बाद में अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया गया।
मंजित मौर, एसचओ थाना सदर