एक ओर सीएम का जनसंपर्क, दूसरी ओर एलिवेटेड ट्रैक के केस पर सुनवाई भी
रोहतक। बुधवार को सीएम का रोड शो है और इसी दिन एलिवेटेड रोड को लेकर कोर्ट में डाली गई याचिका के केस की सुनवाई भी है। याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट के जरिए सरकार से एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के औचित्य पर सवाल उठाते हुए दस्तावेजों की मांग की है, जिसके उपलब्ध कराने के लिए सरकार पिछली सुनवाई में वक्त मांग चुकी है। गीता कालोनी, न्यू चिन्योट कालोनी और श्रीनगर कालोनी के लोग एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के खिलाफ खड़े हैं। याचिकाकर्ता एडवोकेट करण सिंह ने बताया कि सरकार दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा रही और हर बाद तारीख ले रही है। तीन कालोनियों के लोग विरोध में खड़े हैं, लेकिन जनता की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।