फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ऑफिस के पास स्नैचर ने महिला से पर्स छीना तो गिरा, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी ऑफिस के पास स्नैचर ने महिला से पर्स छीना तो गिरा, गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
सेक्टर सात में आईजी कार्यालय से पास बाइक सवार स्नैचर महिला से पर्स छीनकर फरार हो गया। यह महिला एक व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार थी जिस पर एक अन्य महिला भी बैठी थी। स्नैचर ने जब महिला से पर्स छीना तो उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और व्यक्ति सहित दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं। घायल महिलाओं को अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहीं दूसरी ओर बाइक सवार स्नैचर गौरव भी गिर गया, जिसे लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि राम नगर निवासी एक व्यक्ति दो महिलाओं को बाइक पर बैठा कर सेक्टर सात में उनके घर छोड़ने जा रहा था। आईजी कार्यालय के समीप पहुंचते ही बाइक सवार एक स्नैचर आया और दूसरी बाइक सवार महिला का पर्स छीन लिया। इस दौरान वे सभी बाइक से गिर गए। जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। फिलहाल स्नैचर को पकड़ लिया है। आरोपी गौरव सकरा गांव का रहने वाला है। मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें