रोहतक। रविवार को स्थानीय सनसिटी रोहतक में वॉक एंड टॉक ग्रुप की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर व असमर्थ लोगों को कपड़े, बिस्किट ओर दूध वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्रुप के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वॉक एंड टॉक के सदस्य नितिन शर्मा ने बताया कि भविष्य में भी ग्रुप की तरफ से इस तरह के सामाजिक कार्य किये जाते रहेंगे तथा शहरवासियों की सेवा की जायेगी। मौके पर प्रमोद मेहता, संजय कथूरिया, नितिन शर्मा, अमन कुमार, अंकुर चावला, दिनेश चिंदा ओर दीपक धमीजा आदि मौजूद रहे।