आज 5 घंटे गुल रहेगी बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के 33केवी पावर हाउस सेक्टर एक से नौ जनवरी को पांच घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। यहां जरूरी मरम्मत कार्य के चलते बिजली सप्लाई बंद रहेगी। एसडीओ ने बताया कि बिजली सप्लाई बंद रहने से सेक्टर ए, दो, तिलक नगर, शीला बाइपास, माइक्रो इंडस्ट्री, तिलियार, वाअर वर्क्स व एचटीएल फीडर प्रभावित रहेंगे। इसके चलते लगभग डेढ़ दर्जन कॉलोनियों में बिजली गुल रहेगी।