दो पक्षों के विवाद में महिला समेत चार घायल
चरखी दादरी।
गांव बिरही कलां में रविवार दोपहर दो पक्षों में हुए विवाद में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी रेफर किया गया है। अस्पताल से सदर थाना पुलिस के पास सूचना पहुंच चुकी है लेकिन अभी घायलों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर बिरही कलां में दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह हाथापाई में बदल गई। इस दौरान एक पक्ष से बलबीर व नरेश तथा दूसरे पक्ष से पवन व कृष्णा नामक महिला घायल हो गई। परिजनों ने इन्हें उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें भिवानी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।