फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ओपीडी में 70 फीसदी वायरल के मरीज

विज्ञापन
06सीटीके15..नागरिक अस्पताल में जांच करने के लिए बैठे मरीज। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। लगातार बदलते मौसम में वायरल मरीजों में एकाएक इजाफा हुआ है। इसके अलावा पेट, दर्द और दस्त के मरीज भी आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल के बच्चों की दोनों ओपीडी में करीब 70 प्रतिशत मरीज वायरल के आ रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में औसतन बच्चों की ओपीडी 300 के पार रहती है। मंगलवार को भी यही हाल रहा। सुबह आठ बजे से कार्ड बनाने के लिए मरीज लाइन में लग गए। ओपीडी में चिकित्सकों की ओर से दवा परामर्श करने के साथ-साथ हाथ को साबुन से धोने और पानी को उबालकर पीने की सलाह दी जा रही है। साथ ही फ्रिज के पानी से परहेज करने को कहा है।

बच्चों को बाजार का खाना न दें

बरसात के मौसम में कई तरह की बीमारियां फलने लगती हैं। ऐसे में अपने बच्चों को बाजार की चीजें खाने से रोकें। वायरल से संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से बचाएं। अधिक धूप में घर से निकलते समय मुंह को अच्छी तरह से ढककर निकलें।
विज्ञापन


वर्जन
बरसाती मौसम परिवर्तनशील रहता है। कभी बारिश हो जाती है तो मौसम में ठंडक आ जाती है। वहीं कभी तेज धूप निकलने से गर्मी बढ़ जा रही है। इससे सबसे ज्यादा बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। यहां वायरल के ज्यादातर मामले आ रहे हैं। इसके अलावा उल्टी, पेट दर्द के मरीज पहुंच रहे हें। मरीजों की जांच कर परामर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. हिना, बाल रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें