28-राजकीय उच्च विद्यालय बोहर में पंखे डोनेट के अवसर पर मौजूद मुख्याध्यापिका मीना सांगवान, बोहर
रोहतक। संवाद। राजकीय उच्च विद्यालय बोहर में गुरुवार को एलआईसी रीजनल कार्यालय की ओर से सात पंखे दान किए गए। जिन्हें बोहर गांव के ही मनजीत ने वीरवार को भेंट किया। मुख्याध्यापिका मीना सांगवान ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए स्कूल में पंखों की आवश्यकता थी, जिस पर एलआईसी ने सहयोग किया। पंखे स्कूल में लगवा दिए गए हैं। स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों ने एलआईसी के इस सहयोग पर खुशी जताते हुए आभार व्यक्त किया। संवाद