फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कक्षा 12 वीं की अग्रेंजी विषय की परीक्षा में 6751 विद्यार्थियों रहे उपस्थित

Thu, 22 Feb 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
22सीटीके05...आंबेडकर चौक ​स्थित मॉडल स्कूल में सीबीएसई 12 वीं की परिक्षा देकर बाहर आते विद्यार्
विज्ञापन
रोहतक। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 वीं व 12 वीं के मुख्य विषयों की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई है। इस कड़ी में वीरवार को कक्षा 12 वीं के अग्रेंजी विषय की परीक्षा का आयोजन हुआ। इस परीक्षा के लिए जिले में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिसमें कक्षा 12वीं के 6751 विद्यार्थियों ने अग्रेंजी विषय की परीक्षा दी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक हुई। सोमवार को कक्षा 10 वीं की अग्रेंजी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


बाॅक्स:
अग्रेंजी विषय का पेपर लंबा रहा। पेपर में सभी प्रश्न सिलेबस के अंदर से ही पूछे गए। कोई भी प्रश्न सिलेबस से बाहर का नहीं था। अपठित गद्यांश (अनसीन पैसेज) में थोड़ी कठिनाई रही।
- अमन, कक्षा 12 वीं, डीएवी पब्लिक स्कूल।

परीक्षा में प्रतिस्पर्धी प्रश्न ज्यादा थे। पेपर थोड़ा लंबा था, परंतु पेपर बहुत आसान था। प्रश्न एनसीईआरटी किताब से पूछे गए थे।
- चेतन, कक्षा 12 वीं, डीएवी पब्लिक स्कूल।

पेपर लंबा व मुश्किल रहा। अध्याय के बीच से प्रश्न पूछे गए थे। प्री-बोर्ड व क्लास में यूनिट टेस्ट के प्रश्न पत्र से लगभग सारे प्रश्न मिलते-जुलते थे।
- तमन्ना, कक्षा 12 वीं, एमडीएन पब्लिक स्कूल।

22सीटीके05...आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में सीबीएसई 12 वीं की परिक्षा देकर बाहर आते विद्यार्

22सीटीके05...आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में सीबीएसई 12 वीं की परिक्षा देकर बाहर आते विद्यार्

22सीटीके05...आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में सीबीएसई 12 वीं की परिक्षा देकर बाहर आते विद्यार्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें