-फोटो 65 : अनाज मंडी में गेहूं की फसल को साफ करते श्रमिक।
बहादुरगढ़। डेढ़ सप्ताह से बहादुरगढ़ और आसौदा में गेहूं की बंपर खरीद हो रही है। अब तक आसौदा में 43 हजार 521 क्विंटल गेहूं पहुंचा है तो बहादुरगढ़ मंडी में कुल 6 हजार 749 क्विंटल गेहूं आया है। इसमें से 43 हजार 373 क्विंटल गेहूं आसौदा में खरीदा गया है। बहादुरगढ़ मंडी में 6 हजार 242 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। बहादुरगढ़ मंडी में सरसों की खरीद अब भी हो रही है। दोनों स्थानों पर खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा गेहूं की खरीद की जा रही हैं। खास बात यह है कि गेहूं का उठान भी लगातार हो रहा है।
दरअसल, 1 अप्रैल से प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं की खरीद का ऐलान किया गया था, लेकिन शुरुआती 10 दिनों तक किसान गेहूं की फसल लेकर मंडी में पहुंचे ही नहीं तो खरीद शुरू नहीं हुई। अब डेढ़ सप्ताह से बहादुरगढ़ के मांडोठी, मातन, छारा, जसौर खेड़ी, कानोंदा, कुलासी, लडरावण, खैरपुर, बामनोली, सिद्दीपुर, नया गांव, सौलधा के अलावा बादली के भी अनेक भी गांवों से किसान गेहूं की फसल लेकर पहुंच रहे हैं। भारी मात्रा में किसान आसौदा मेंं गेहूं लेकर पहुंचे। वीरवार को बहादुरगढ़ मंडी में कुल 435.53 क्विंटल गेहूं पहुंचा। जबकि आसौदा में 5 हजार 906 क्विंटल गेहूं लेकर किसान आए। अब तक कुल मिलाकर दोनों स्थानों पर 50 हजार 270 क्विंटल गेहूं आया है। इसमें से 49 हजार 615 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसी तरह बहादुरगढ़ मंडी में अब तक 14 हजार 864 क्विंटल सरसों बिक्री के लिए पहुची। इसमें से 12 हजार 923 क्विंटल सरसों खरीदी गई है। आसौदा और बहादुरगढ़ मंडी में खरीदी गई गेहूं की फसल में से 28 हजार 544 क्विंटल का उठान किया जा चुका है। जबकि सरसों की 9 हजार 375 क्विंटल फसल गोदाम में भिजवाई गई है।
वर्जन...
बहादुरगढ़ और आसौदा दोनों स्थानों पर खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा गेहूं की फसल खरीदी जा रही है। बहादुरगढ़ मंडी में सरसों की फसल की खरीद भी हो रही है। उठान कार्य चल रहा है।
-अंजू दलाल, सचिव, मार्केट कमेटी बहादुरगढ़।