फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिविर में 65 लोगों ने किया रक्तदान

Thu, 01 Jan 2026 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
07...गांव घड़वाल में ​शिव मंदिर के अंदर आयोजित ​रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देत
विज्ञापन
रोहतक। राष्ट्र सम्मान संघ की तरफ से गांव घड़वाल के शिव मंदिर में स्वर्गीय रामचंद्र पांचाल की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित शिविर में 65 लोगों ने रक्तदान किया। प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पांचाल ने बतौर मुख्य अतिथि रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रामचंद्र पांचाल हरियाणा रोडवेज में चालक के पद पर तैनात थे। दिसंबर 2020 में ड्यूटी के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद से हर साल उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक कार्य किए जाते हैं। इस मौके पर हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर, हरियाणा सरकार के पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व डायरेक्टर सुरेश पांचाल व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें