रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जिला व मंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित कर लोगों की शिकायतों का यथाशीघ्र निपटारा किया जा रहा है। सोमवार को जिला मुख्यालय पर समाधान शिविर में 64 शिकायतें प्राप्त हुई। इन्हें संबंधित अधिकारियों को निपटारे के लिए सौंपा गया।
शिकायतों की सुनवाई के लिए लघु सचिवालय स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा, नगराधीश अंकित कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला राजस्व अधिकारी कनब लाकड़ा मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सभी विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे हर कार्य दिवस आयोजित होने वाले समाधान शिविर में उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतों का मौके पर निपटारा करें।ज