फोटो : सोनीपत के गन्नौर स्थित पटेल नगर में लगे शिविर के दौरान रक्तदान करते विधायक देवेंद्र का
गन्नौर। पटेल नगर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 63 यूनिट रक्त एकत्र किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र कादियान पहुंचे और उन्होंने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। रक्तदाताओं को हेलमेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है और युवाओं को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संवाद