स्वयंसेवकों ने किया ग्रामीणों को जागरूक
फोटो- 1 गढ़ी सांपला में महिलाओं को समझाते एनएसएस स्वयंसेवक और शिक्षक
सांपला। राजकीय कॉलेज की एनएसएस टीम ने गढ़ी सांपला में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। लोगों को शौचालय के प्रयोग के फायदे बताए। ग्रामीणों को बताया कि हाथों साफ करके ही खाना खाएं। इससे बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है। नोडल अधिकारी डॉ. दीपक लठवाल भी साथ थे। प्राचार्य डॉ. जगपाल कौशिक ने कहा कि समाज सेवा ही राष्ट्र सेवा है। हर विद्यार्थी में राष्ट्र सेवा की भावना होनी चाहिए।