फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

183 नागरिकों ने जाम कराया 3 लाख 23 हजार टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित........
विज्ञापन


फ्लैग : नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में लगी रही भीड़
हेडिंग : 183 नागरिकों ने जाम कराया 3 लाख 23 हजार टैक्स
: जन्म प्रमाण पत्र, रिहायशी व आय प्रमाण पत्र की 50 नई फाइल जमा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में हड़ताल खत्म होने के दूसरे दिन भी लोगों की भीड़ जमा रही। खासकर प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच की खिड़की नंबर एक व दो के बाहर लंबी लाइन लगी थी। एक दिन में 183 लोगों ने 3 लाख 23 हजार रुपये टैक्स जमा कराया है। जबकि जन्म, रिहायशी व आय प्रमाण पत्र की 50 फाइल जमा कराई गई हैं। नगर निगम के कर्मचारी दो सप्ताह तक हड़ताल पर रहे। इसके चलते आम आदमी के जरूरी कार्य नहीं हो सके। 25 मई को हड़ताल खत्म होने के बाद कार्यालय खुले, जिसमें 2 हजार के करीब लोगों ने फाइल जमा कराई। ज्यादा काम होने के कारण निगम प्रशासन ने शनिवार की छुट्टी रद्द कर दी थी। इसके चलते शनिवार को भी सभी ब्रांचों में कार्य हुआ। टैक्स ब्रांच के अंदर सबसे ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें