फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर एचसी हुडा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ज्ञान-विज्ञान आंदोलन की ओर से रविवार को सुभाष नगर स्थित योगधाम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यहां भौतिक शास्त्र के प्रोफेसर एचसी हुडडा को श्रद्धांजलि दी गई। उनका लंबी बीमारी के बाद 12 जनवरी को निधन हुआ। वे 87 वर्ष के थे। कृषि वैज्ञानिक डॉ. महावीर नारवाल ने कहा कि प्रो. हुड्डा के प्रयास से ही ज्ञान विज्ञान आंदोलन शुरू हुआ था। इस आंदोलन में उनकी भूमिका नींव के पत्थर की है। उनके द्वारा पोषित संस्था के सक्रिय रूप से कार्य करने पर हमें गर्व है। प्रो. शशिकांत व प्रो. वीबी अबरोल ने उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रो. राजेंद्र चौधरी, प्रिंसिपल डॉ. सरसिज, चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरबी सोलंकी, जनरल रणजीत सिंह, डॉ. गुलाब सिंह, जसवंत सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें