श्रीगंगानगर इंटर सिटी एक्सप्रेस साढे़ 16 घंटा लेट
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कोहरे के चलते बुधवार को श्रीगंगानगर इंटर सिटी सुपर फास्ट अपने तय समय से साढे़ 16 घंटा देरी से रवाना हुई। इसके अलावा 16031 अंडमान एक्सप्रेस ढाई घंटा तो 12555 गोरखधाम सुपर फास्ट 5 घंटा देरी से रवाना हुई। वहीं 14723 कालिंदी एक्सप्रेस एक घंटा, 12482 श्रीगंगानगर दिल्ली इंटरसिटी साढे़ 16 घंटा, 14520 किसान एक्सप्रेस छह घंटा देरी से रवाना हुई। इसके अलावा 12481 दिल्ली श्रीगंगानगर 15:42 घंटा, 14519 किसान 06:06 घंटा, 16032 अंडमान एक्सप्रेस तीन घंटा और 15909 अवध असम 12:34 घंटा देरी से रवाना हुई।