हेलमेट जीरो टॉलरेंस डे आज
रोहतक। पुलिस ने बगैर हेलमेट पहने चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में आज हेलमेट जीरो टॉलरेंस डे मनाया जा रहा है। इसके तहत बगैर हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चलाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान किए जाएंगे। एसपी पंकज नैन ने बताया कि अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शनिवार को सभी प्रभारी थाना, चौकी, यातायात पुलिस अधिकारी, राइडर, पीसीआर के जवान गश्त व नाकाबंदी कर वाहनों की जांच करेंगे। हेलमेट जीरो टॉलरेंस डे मनाने का उद्देश्य आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। आमजन भी वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें। फिलहाल लोगों को सूचित करने के बाद यह अभियान शुरू किया जा रहा है। भविष्य में बगैर सूचना दिए जीरो टॉलरेंस डे मनाए जाएंगे।