स्मॉग के कारण तीन वाहन भिड़े, पांच घायल, एक पीजीआई रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
स्मॉग के कारण सोमवार सुबह तीन वाहन भिड़ गए। हादसा कैंटर के बीच रास्ते में खराब होने की वजह से हुआ जिसमें हरियाणा रोडवेज की बस जा टकराई। इसके बाद पीछे आ रही एक गाड़ी और टकरा गई। हादसे में बस सवार पूजा शर्मा निवासी शिमला की गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं राहुल निवासी मेवात, हिमानी गांधी निवासी अंबाला छावनी, महेश निवासी बिहार, संजय कुमार निवासी वाराणसी सिटी के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। गुरुग्राम की डिपो की यह बस पंजाब जा रही थी।