डीएलएफ कॉलोनी में हुई वरिष्ठ नागरिकों की बैठक
रोहतक। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक सोमवार को डीएलएफ कॉलोनी में हुई। वरिष्ठ उप प्रधान जगदीश मक्कड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति की तरफ से किए गए कार्यों पर चर्चा हुई। बैठक में सभी सदस्यों के ब्लड प्रेशर की जांच कराई गई। इस दौरान फैसला लिया गया कि समिति की अगली बैठक 23 जुलाई को शाम पांच बजे सीनियर सिटीजन क्लब मानसरोवर पार्क में होगी। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, कृष्णलाल कत्याल, सुभाष डंग, आरडी त्यागी, हरभगवान, केके शर्मा, रमेश, शिवचरण, मुंशीराम, हरीश और आरपी जुनेजा मौजूद रहे।