फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। दादरी सड़क पर गांव भुरजट के पास बुलेरो की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। कुलदीप पुत्र रामसिंह (23) निवासी गांव जावा बुधवार रात्रि को महेंद्रगढ़ से अपने गांव जा रहा था। इसी बीच जैसे वह गांव भुरजट बस स्टैंड के समीप पीछे पहुंचा तो बुलेरो ने कुलदीप के बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुलेरो चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई अनिल पुत्र सुमेर सिंह के बयान पर अज्ञात बुलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें