रामगोपाल कॉलोनी की महिला ने सोफा कम बेड ऑनलाइन बेचने के लिए पोस्ट डाली तो एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी से 60 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास सोफा कम बेड है, जिसे बेचने के लिए रविवार को ऑनलाइन एप पर पोस्ट डाली। इसके बाद उसके पास वाट्सअप कॉल आई। कॉल करने वाले ने लाइव लोकेशन मांगी और कहा कि क्यूआर कोड भेज रहे हैं। उसकी फोटो खींचकर गूगल पे पर स्कैन कर लो। इससे आपके खाते में सोफा कम बेड के 10 हजार रुपये आ जाएंगे। महिला ने ऐसा किया तो उसके खाते में पैसे आने के बजाय 10 हजार रुपये कट गए। जब उसने कहा कि पैसे आने के बजाय खाते से पैसे कट गए हैं। आरोपी ने कहा कि दोबारा क्यूआर कोड स्कैन करो, आपके पैसे वापस आ जाएंगे। ऐसा करने से खाते से 60 हजार रुपये कट गए।