08सीटीके21- कबड्डी ट्रायल में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। स्रोत-कोच
उत्तर बिजली वितरण निगम की ओर से बुधवार को कबड्डी ट्रायल का आयोजन किया गया। कोच अंग्रेज नरवाल ने बताया कि यह ट्रायल शाम 4 बजे 33 केवी फीडर लाढ़ौत के पावर हाउस में आयोजित किया गया। इसमें अंडर-16 आयुवर्ग के 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिन खिलाड़ियों का इस ट्रायल में चयन हुआ, उनको प्रति खिलाड़ी 100 रुपये का आहार व वर्ष में एक बार ट्रैक सूट दिया जाएगा। इस ट्रायल में रक्षक नरवाल, प्रशांत, नितिन, निखिल, प्रिंस व चिंटू आदि का चयन हुआ। इस अवसर पर दिनेश खरब, रणबीर सिंह, देवीराम, एक्सईएन रामेंद्र मलिक व आशीष चौहान मौजूद रहे।
08सीटीके12-देर शाम जिला विकास भवन के पीछे कचरे का ढेर। अमर उजाला