रोहतक। कोरोना संक्रमण केस कम होने लगे हैं। जिले में शनिवार को छह मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। अब तीन मरीजों की पहचान के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 30 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोरोना संक्रमण के ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी है। दिन भर में 263 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 210 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। महामारी की संक्रमण दर 0.01 प्रतिशत व सुधार की दर 98.10 प्रतिशत रही। ब्यूरो