रोहतक। कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। जिले में संक्रमण के केसों में कमी दर्ज की गई है। यह राहत भरा है। बुधवार को छह संक्रमित केस मिले। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 74 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के केस घट रहे हैं। बीमार होने के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। जिले में बुधवार को 11 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी गई। जबकि छह केस सामने आए। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 74 हो गई है। विभाग ने दिन भर में 326 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 155 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। संक्रमण दर 0.01 प्रतिशत व सुधार की दर 97.96 प्रतिशत रही।