08-कैंप के दौरान छात्रों की जांच करते पीजीआईडीएस के चिकित्सक। स्रोत: पीजीआई
रोहतक। विश्व मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता माह के अवसर पर शनिवार को पीजीआईडीएस (पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस) की ओर से जन सेवा संस्थान स्कूल में डेंटल स्क्रीनिंग व ट्रीटमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य बच्चों में ओरल हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाना व आवश्यक दंत चिकित्सा देना था। इस दौरान कुल 59 विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 20 छात्रों को आवश्यक दंत चिकित्सा प्रदान की गई। कैंप का आयोजन डॉ. मंजुनाथ बीसी, डॉ. आदर्श कुमार, डॉ. विपुल यादव, डॉ. भावना सभरवाल और डॉ. जागृति के मार्गदर्शन में किया गया। संवाद छात्रा