फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

59 दुकानदारों की अगले सप्ताह तक हो जाएगी रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लंबे समय से मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना का लाभ लेने के लिए चक्कर काट रहे शहर के दुकानदारों के लिए खुशखबरी है। शुक्रवार को जारी किए गए नगर आयुक्त के आदेशों के अनुसार अगले सप्ताह तक निगम प्रशासन 59 दुकानों की रजिस्ट्री दुकानदारों के नाम करने की प्रक्रिया को पूरा करेगा।
विज्ञापन

स्वामित्व पोर्टल पर शहर के 574 ऐसे दुकानदारों ने पंजीकरण करवा रखा है जो पिछले 20 साल या इससे ज्यादा समय अवधि से नगर निगम की दुकानों को किराये पर प्रयोग कर रहे हैं। पहले चरण में 62 दुकानदारों को इसके लिए चिह्नित किया गया था। तीन दुकानों के दस्तावेजों में त्रुटि के कारण इन्हें अगले चरण में दुकानदारों के नाम करवाया जाएगा।
रोहतक व्यापार मंडल के महासचिव गुलशन निझावन ने बताया कि स्वामित्व योजना को लेकर सरकार ने 2018 में नोटिफिकेशन जारी किया था। 2020 में यह प्रस्ताव केबिनेट में पास किया गया। 2021 में स्वामित्व योजना को लेकर आनलाइन पोर्टल जारी किया। 20 साल या इससे ज्यादा अवधि तक निगम को दुकानों का नियमित रूप से किराया देने वाले दुकानदारों ने इसमें पंजीकरण किया। इस उपरांत निगम ने कलेक्टर रेट के तहत राशि जमा करवाने के लिए दुकानदारों को सूचित किया गया। दुकानदारों को पहली किश्त में निर्धारित राशि का 25 प्रतिशत और इसके 90 दिन के अंदर 75 प्रतिशत राशि निगम में जमा करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले चरण में 62 दुकानदारों ने नियमानुसार निगम में राशि जमा करवाई। निगम कमिश्नर ने ज्वाइंट कमिश्नर को प्रक्रिया को पूरा करने के आदेश दिए। ज्वाइंट कमिश्नर ने भू-शाखा को सूची तैयार करने के आदेश दिए। भू-शाखा ने राशि जमा करवाने वाले 62 दुकानदारों की सूची अकाउंट ब्रांच को सत्यापित करने के लिए भेज दिया। अकाउंट ब्रांच ने 59 दुकानदारों को इसके लिए चिह्नित कर ज्वाइंट कमिश्नर को भेज दिया। अगले सप्ताह तक निगम कमिश्नर के आदेशों के अनुसार ज्वाइंट कमिश्नर दुकानदारों के नाम रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
शर्तें पूरी करने वाले सभी दुकानदारों को मिलेगा लाभ
निगम अधिकारियों के अनुसार जो दुकानदार मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत अपना ब्योरा दर्ज करने से वंचित रह गए थे, वे आनलाइन पोर्टल पर 30 सितंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। जिन दुकानदारों ने पूर्व में पंजीकरण कर रखा है और राशि जमा करवा रखी है उनकी रजिस्ट्री प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी होने की संभावना है।
पहले चरण में इन दुकानदारों की होंगी रजिस्ट्री
पालिका बाजार - 46 दुकानें
इंदिरा मार्केट - 6 दुकानें
रेलवे रोड - 4 दुकानें
आउटर किला रोड - 3 दुकानें
कुल - 59 दुकानें
वर्जन -
मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत नगर निगम की 20 वर्ष से किराये या लीज पर दुकान लेने वालों को मालिकाना हक दिलाने की प्रक्रिया जारी है। अगले सप्ताह तक पहले चरण में 59 दुकानदारों की रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। जिन दुकानदारों ने आवेदन नहीं किए हैं वे 30 सितंबर तक आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

- धीरेंद्र खड़गटा, नगर निगम कमिश्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें