रोहतक। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। एक सप्ताह में पुलिस 58 लाख की नकदी, 7 लाख की 3141 लीटर शराब व 8 लाख से ज्यादा का 41 किलोग्राम नशीला जब्त किया गया है। एसपी हिमांशु गर्ग का कहना है कि कड़ी निगाह रखी जा रही है। किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं बर्दाश्त होगी।
एसपी ने बताया कि लोकसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्वक तरीके से कराने के लिए पुलिस व अर्धसैनिक बलों की टीम नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग कर रही है। एक मार्च से अब तक नकदी, शराब व नशीला पदार्थ जब्त किया जा चुका है। इसके लिए अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों को चिन्हित करके 12 स्थानों पर विशेष तौर से नाकाबन्दी की गई है। एसपी ने कहा कि अवैध शराब व नशे की तस्करी करने वालों पर निगरानी रखी जा रही है।