02-जाट कॉलेज के गेट पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाता को बैज लगाते मुख्य अतिथि समाजसेवी राज
रोहतक। जाट कॉलेज के गेट के सामने मंगलवार को हरिओम सेवा दल की ओर से सेठ बिमल प्रसाद जैन के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 54 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश जैन, जाट एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, संस्था के प्रधान आदिश जैन, डॉ. अनिल शर्मा, विजय खुराना, अश्विनी पाहवा ने भगवान गणेश मौजूद रहे। शिविर में विजय खुराना और उनके बेटे हरि ओम खुराना ने रक्तदान कर मिसाल कायम की। समाजसेवी राजेश जैन ने कहा कि रक्तदान करना पुण्य का कार्य है। संवाद