फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हॉकी और बॉक्सिंग के 528 खिलाड़ियों ने दिया फिजिकल टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन (कीर्ति) प्रोग्राम के तहत हॉकी और मुक्केबाजी के 528 महिला व पुरुष खिलाड़ी फिजिकल और टेक्निकल स्किल टेस्ट के लिए राजीव गांधी स्टेडियम स्थित साई सेंटर पहुंचे। कार्यक्रम का उद्देश्य देश में छिपी हुई खेल प्रतिभा और खेलों के प्रति समाज में चेतना विकसित करना है। इसमें 9 साल से 18 साल के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सुबह 7 बजे दो बजे तक फिटनेस टेस्ट हुए। इसके लिए खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह दिखा।
विज्ञापन


- इन मानकों पर हुए टेस्ट
एथलीटों को 10 शारीरिक फिटनेस परीक्षणों की एक शृंखला से गुजारा गया, इसमें ऊंचाई, वजन, लचीलापन, शक्ति, गति, चपलता और धीरज जैसे माप शामिल रहे।

- साई की ओर से की गई रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था
साई एनसीओई के सीईओ सचिन के., एचपीडी साई बीसी भट्ट, एचपीएम साई अभिषेक मालवीय और रोहतक के अन्य कोचों और खेल वैज्ञानिकों के देखरेख में परीक्षण प्रक्रिया को निर्बाध रूप से संचालित किया गया। साई की ओर से प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट कराया गया। भारतीय खेल प्राधिकरण ने खिलाड़ियों के अभिभावक और साथियों के लिए बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।

- यह है उद्देश्य
प्रतिभा की पहचान के लिए कार्यक्रम नींव का काम करेगा। इसका लक्ष्य देश की स्वतंत्रता के 100वें वर्ष के जश्न तक खेलों के अमृत काल के सपने को साकार करना है और देश से उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आगे लाना है। यह पहल वर्तमान और भविष्य में खेलों के क्षेत्र में एक आशाजनक मार्ग भी प्रशस्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सचिन के, सीईओ, साई एनसीओई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें