शराब ठेका बंद करवाने की रंजिश में की मारपीट
सिरसा। शराब ठेका बंद करवाने की रंजिश में कुछ लोगों ने मूल रूप से गांव गुडियाखेड़ा व हाल शहर के हुडा निवासी संदीप कुमार ने परिजनों के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में संदीप ने बताया कि वह गाड़ी चलाता है। उसने बताया कि 18 अगस्त की रात्रि को उसके क्वार्टर के नीचे रेशमा पत्नी चंदूराम, बलवंत, नेहा पत्नी सोमी बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान धर्मवीर, मनोज, उसका भाई रिंकू, धर्मवीर, शुभम, जयसिंह, शेखर व कुछ अन्य लोग आए और आते ही उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर जब परिवार के लोग आए तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। आसपास के लोगों ने आकर किसी तरह उन्हें छुड़वाया और अस्पताल में पहुंचाया। आरोप है कि उक्त सभी लोग शराब ठेके के कारिंदे हैं और उन्होंने शराब ठेका बंद करवाने की रंजिश में ही उन पर हमला किया है। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।