फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार को हटाने के विरोध में साथी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-धरने पर बैठे बिजली कर्मी
विज्ञापन

चौकीदार को हटाने के विरोध में साथी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो

कलानौर। कलानौर उपमंडल के खरक विद्युत निगम कार्यालय में तैनात चौकीदार को हटाए जाने के विरोध में बुधवार को साथी कर्मचारियों ने प्रदर्शन करके चौकीदार की बहाली की मांग की। धरने की अध्यक्षता करते हुए सब यूनिट प्रधान श्रवण कुमार ने बताया कि करीब छह महीने पूर्व चारक में चौकीदार नरसी की तैनाती की गई थी। पूर्व में तैनात चौकीदार को चोरी के आरोप में हटा दिया गया था। नरसी पूरी इमानदारी के साथ अपना कार्य कर रहा था। लेकिन अधिकारी राजनैतिक दबाव के चलते चोरी के आरोप में हटाए गए चौकीदार को बहाल करने पर आमादा हैं। जो सरासर गलत है। अधिकारियों द्वारा नरसी को हटाए जाने के फैसले का कर्मचारियों ने पुरजोर विरोध किया। और कहा जब तक नरसी को वापस नहीं लिया जाता वे अपना धरना जारी रखेंगे। इस मौके पर भगवान दांगी, मंदीप शर्मा, संदीप गोयत, विनोद फरमाना, ओमबीर राठी, सतीश सिवाच, भीम सिंह, मुकेश, मनबीर, रामभुल, रामनिवास, जितेंद्र, अनिल, नरेंद्र, पवन, दीपक, सोनू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें