फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व कौशल पर दिया व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

रोहतक। एमडीयू के प्रबंधन अध्ययन एवं शोध संस्थान इमसार में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व कौशल पर विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल जोगिंदर सिंह लांबा ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। लेफ्टिनेंट कर्नल जोगिंदर सिंह लांबा ने बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल करना चाहिए। एमडीयू के यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट के परियोजना निदेशक कर्नल डी एस देशवाल ने भी विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रबंधन विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता एवं निदेशक इॅमसार प्रोफेसर ए एस बूरा ने अतिथि वक्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन इॅमसार की ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. दिव्या मल्हान ने किया। आयोजन सहयोग हर्ष, टिंवकल, उर्वशी, लक्की, राघव मलिक, आकाश, राघव, करणवीर तथा राहुल ने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें