विमुक्त घुमंतू जनजाति कल्याण संघ ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
विमुक्त घुमंतू जनजाति कल्याण संघ ने उपायुक्त को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए जाति सूचक शब्दों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इसमें उन्होंने कहा है कि किसी भी समूह द्वारा अपराध किए जाने पर उसमें जातिसूचक शब्दों का प्रयोग न लाए जाए। हरियाणा के मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी पुलिस प्रशासन ने सांसी गिरोह, पारधी गिरोह एवं बावरिया गिरोह आदि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करना आज भी नहीं छोड़ा है। इस मौके पर ईश्वर सिंह बिडू, डॉ. राजेंद्र सिंह नायक, उमेद, जगबहादुर, अजीत, सुनील शेरगीर, अरविंद, मदन, नरेश, धर्मपाल, सतबीर आदि मौजूद रहे।