भड़फ व छितरोली में निजी स्कूलों में चोरी
कनीना। उपमंडल के गांव भड़फ तथा छितरोली स्थित दो निजी स्कूलों में अज्ञात चोरों ने नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सरस्वती स्कूल भड़फ से इन चोरों ने नकदी के अलावा खाने-पीने का सामान व वाई फाई बॉक्स चोरी कर लिया। एसडीएम स्कूल छितरोली में जब इन चोरों ने दस्तक दी तो वहां पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। जब सीसीटीवी फुटेज को देखा गया तो उसमें दो युवक हाथों में लोहे की रॉड लेकर स्कूल भवन में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं और वहां सो रहे चौकीदार के केबिन की बाहर से कुंडी लगाकर ताला तोड़ने का प्रयास करते हैं। जब चौकीदार नींद से उठ जाता है शोर मचाने वे भाग खड़े होते हैं। फुटेज कैमरे में कैद हो गई। सुबह करीब पौने 4 बजे घटित इस घटना को लेकर स्कूल संचालकों में गहरा रोष है। चोरी की इस घटना की शिकायत आरके भारद्वाज व अजमेर दांगी ने पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।