फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत समूह धर्मों का गुलदस्ता है, इसे बिखरने नहीं देंगे : मौलाना वली

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत समूह धर्मों का गुलदस्ता है, इसे बिखरने नहीं देंगे : मौलाना वली
विज्ञापन

ईद-उल-फितर के मौके पर जाटांवाला जामा मस्जिद में मुसलमानों ने अदा की नमाज
यमुनानगर। ईद का दिन नफरतों को मुहब्बत में बदलने का संदेश देता है। जो फिरकापरस्त ताकतें देश में नफरत की राजनीति करना चाहती हैं, उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। यह बात सोमवार को जिले के मुस्लिम बहुल गांव जाटांवाला में ईद उल फितर के मौके पर मुसलमानों को संबोधित करते हुए समाज सेवी मौलाना वलियुद्दीन वली शिमाली जाटांवाला ने कही। मौलाना ने कहा कि देश की जनता की शक्ल में रह रहे करोड़ों हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, दलित आदि एक गुलदस्ता हैं और इस गुलदस्ते को किसी कीमत पर बिखरने नहीं दिया जाएगा। मौलाना ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि अंग्रेजों के खिलाफ देश की आजादी के लिए लड़ी गई जंग से लेकर आज तक मुसलमानों ने अपने देश के लिए बेशुमार कुर्बानियां दी हैं, जिन्हें नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। वहीं, बूडिय़ा में पीरजी हुसैन अहमद ने मुसलमानों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा ईद का दिन हर एक भारतीय के लिए खुशी का दिन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें