10-बहलबा गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए पहुंची डॉक्टरों की टीम। स्रोत: पीजीआई
रोहतक। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को बहलबा गांव में लगे शिविर में 50 ग्रामीणों ने निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। पीजीआई के दंत चिकित्सा, त्वचा रोग व सामुदायिक चिकित्सा विभागों के विशेषज्ञों ने परामर्श, जांच, निदान और उपचार उपलब्ध कराया। 17 दंत उपचार प्रक्रियाएं की गईं। सामुदायिक चिकित्सा विभाग से अंचल ने उच्च रक्तचाप, बुखार व गठिया जैसे सामान्य रोगों की जांच की। मरीजों को आवश्यक दवाएं भी दी गईं। संवाद