फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिविर में 50 लोगों ने ली अंगदान की शपथ

विज्ञापन
27सीटीके36... मां दानों देवी धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से तिकोना पार्क पर आयोजित रक्तदान शिविर में
विज्ञापन
रोहतक। मां दानों देवी धर्मार्थ ट्रस्ट सांघी की ओर से 336वां रक्तदान शिविर और पहला अंगदान शपथ शिविर लगाया गया। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष नवनीत हुड्डा ने बताया कि मां दानों देवी धर्मार्थ ट्रस्ट व वेटिकन एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से राष्ट्रपति अवार्डी हिंटक्लब फाउंडेशन के संस्थापक हरीश के जन्मदिन पर 69 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर के संयोजक समाजसेवी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि पीजीआई रोहतक स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से निदेशक डॉ. एसएस लोहचब, नोडल अधिकारी डॉ. सुखबीर बराड़ के दिशा निर्देशन में ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर दीप्ति कुमारी, कंसल्टेंट आईईसी राजेश कुमार व रोहित की टीम की ओर से अंगदान जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें करीब 50 लोगों को अंगदान का पंजीकरण कर शपथ भी दिलवाई गई। इस मौके पर कमलेश राणा, अनिल, राहुल, श्वेता, सतपाल, निशु, ममता, देवेंदर, परवीन विकाश, प्रदीप मंजीत चिड़ी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें