फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हिंदी की परीक्षा में 5 विद्यार्थी नकल करते पकड़े

Sat, 08 Mar 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
07सीटीके36-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी कैंप से परीक्षा देने के बाद मौजूद विद्यार्थी।
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर शुक्रवार को 10वीं की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। उड़नदस्ते ने नकल करते 5 परीक्षार्थियों के यूएमसी बनाए। जिले के 44 केंद्रों पर 10वीं कक्षा के 9 हजार 798 में 9 हजार 666 परीक्षार्थियों ने हिंदी की परीक्षा दी। 132 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उड़नदस्ता व स्पेशल उड़नदस्ता ने केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निंगाना के केंद्र पर एक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिलाना में तीन, राजकीय विद्यालय कंसाला में एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया। छात्रा ज्योत्स्ना ने बताया कि पेपर आसान आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें