फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डिस्टेंस और ऑनलाइन कोर्स की फीस में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Fri, 01 Aug 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने अपने डिस्टेंस और ऑनलाइन शिक्षा कार्यक्रमों की फीस में प्रस्तावित 10 प्रतिशत बढ़ोतरी को घटाकर 5 प्रतिशत करने का फैसला लिया है। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की 300वीं बैठक में छात्रों के हित को देखते हुए यह निर्णय लिया गया ताकि उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। यह संशोधित शुल्क संरचना सत्र 2025-26 से लागू होगी और विश्वविद्यालय की ओर से संचालित विभिन्न यूजी और पीजी कार्यक्रमों के नए विद्यार्थियों पर लागू होगी। इसके अतिरिक्त, फूड ट्रक ऑपरेशन्स और प्रोफेशनल स्किल्स जैसे सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम भी 3000 रुपये की फीस पर ओडीएल (मुक्त और दूरस्थ शिक्षा) और ऑनलाइन माध्यमों से संचालित किए जाएंगे, जिनमें 5 प्रतिशत और 10 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें