रोहतक। मानसरोवर कॉलोनी के युवक से डीलरशिप के नाम पर किसी ने साढ़े 49 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक शिवम ने दी शिकायत में बताया कि उसका इंस्टाग्राम पर अकाउंट है। उसे एक विज्ञापन दिखाई दिया, जिसमें बैटरी से चलने वाली स्कूटर की डीलरशिप के लिए आवेदन मांगे गए थे। उसने संबंधित नंबर पर संपर्क किया तो उससे कागजात लिए गए। इसके बाद पंजीकरण के लिए 49 हजार 560 रुपये दिए गए बैंक खाते में डलवा लिए गए। फिर उसने संपर्क किया तो 10 लाख रुपये की और डिमांड की गई। उसने कहा कि, मैं आपके साथ पहले मीटिंग करूंगा। मीटिंग के लिए संबंधित व्यक्ति तैयार नहीं हुआ। अब उसने मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया है। ब्यूरो