फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मेवात के ट्रक चालक से 4800 रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के विश्वकर्मा चौक पर बाइक सवार दो युवकों ने मेवात के ट्रक चालक से 4800 रुपये छीन लिए। चालक ने एक युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा बाइक छोड़कर फरार हो गया। पकड़ा गया युवक डोभ गांव का रहने वाला है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सहरुन निवासी गांव लाहावास जिला नूंह ने बताया कि वह सोमवार को ट्रक लेकर अहमदाबाद से रोहतक आया था। विश्वकर्मा चौक के पास ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करके सो गया। रात को दो युवक आए और उसने पानी पीने के बहाने जगाया। उसने दोनों को पानी पिला दिया। इसके बाद गाड़ी से उतरकर पानी की बोतल भरने गया तो युवकों ने दबोच लिया और जबरदस्ती जेब से 4800 रुपये निकाल कर ले गए। जब वह भागने लगे तो उसने एक युवक को दबोच लिया। दूसरा बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया। पकड़े गए युवक की पहचान डोभ निवासी विकास के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें