36-हरि ओम सेवा दल की ओर से दिल्ली रोड़ स्थित जाट कॉलेज के पास आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदा
रोहतक। हरिओम सेवा दल की ओर से दिल्ली रोड स्थित जाट कॉलेज के पास आयोजित शिविर में 46 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें इनकम टैक्स के उद्योगपति नवीन गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इसमें रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट भी दिए गए। इस दौरान प्रधान आदिश जैन, अश्विनी पावा, वेद प्रकाश, मनोज बतरा, संरक्षक डॉ. अनिल शर्मा व अन्य उपस्थित रहे। संवाद