फोटो : 07रेवाड़ी। गांव पीथड़ावास में आयोजित शिविर में रक्तदाता का हौंसला बढ़ाते हुए। स्रोत
रेवाड़ी। गांव पीथड़ावास में आयोजित चतुर्थ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मुख्यअतिथि विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी डॉ. अरविंद यादव रहे। सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम जांगिड़ व ग्रामवासियों ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि रक्तदान पुण्य का कार्य है। दान किए गए रक्त से किसी जरूरतमंद की जान बच सकती है। शिविर के संयोजक अमृत कुमार ने बताया कि सामान्य अस्पताल रेवाड़ी के ब्लड बैंक की ओर से डॉ. समरजीत के नेतृत्व में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। प्रवक्ता भीम सिंह ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सत्यपाल, मनोज कुमार, महेंद्र सिंह, वेदप्रकाश हवलदार, हरपाल सिंह, नरेश कुमार, अशोक कुमार, सुभाष चंद, श्यामसुंदर, चंचल राव, नरेश यादव, प्रियंका, विजेंद्र, भूपेंद्र, अनिल कुमार मौजूद रहे।