5-डेरा बाबा जीवन दास अखाड़ा बहुअकबरपुर में नेत्र व स्वास्थ्य शिविर में जांच करते डॉ. एसपीएस भाटि
रोहतक। शहीद भगत सिंह सेवा समिति ने शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में डेरा बाबा जीवन दास अखाड़ा बहुअकबरपुर में नेत्र और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसका उद्घाटन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स रोहतक के प्रधान व सीनियर प्रोफेसर वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज झज्जर डॉ. केदार नाथ गर्ग ने किया। इस दौरान सेवानिवृत्त डॉ. एसपीएस भाटिया व डॉ. आनंद शर्मा नेत्र विशेषज्ञ ने टीम सहित 442 लोगों के नेत्रों की जांच की। इसमें दवाइयां भी निशुल्क दी गईं। इस अवसर पर महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू, प्रधान अठगामा धर्मबीर व अन्य उपस्थित रहे। संवाद